- Hindi News
- ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना बहादुरी नहीं हादसे को दावत देना है : डॉ. चावला
ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना बहादुरी नहीं हादसे को दावत देना है : डॉ. चावला
सड़कहादसों के खिलाफ भास्कर महाभियान के तहत वार्ड नंबर 49 के पार्षद डॉ. राम चावला ने ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बैल्ट पहनकर वाहन चलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। अगर हम नियमों की पालना की शुरुआत अपने से करेंगे, तो हम देखकर दूसरे लोग जागरूक होंगे। सीट बैल्ट और हेलमेट पहनने की हमें आदत बना लेनी चाहिए। ताकि वाहन चलाते समय अचानक हादसे में हमारे शरीर पर गंभीर चोट लगें। डॉ. चावला ने ऑटो चालकों को ओवरलोड सावरिया बैठाने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना कोई बहादुरी का काम नहीं, बल्कि हादसे को दावत देना होता है। ट्रैफिक नियमों की पालना करके पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
इस मौके पर मोनू महाजन, शाम कपूर, अशोक पूरी, मुकेश खन्ना, राकेश सरीन, सुखदेव कुमार, दविंदर शर्मा, भजन लाल, सीमा, बलजीत सिंह रुबी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।