टीचर्स को विदायगी पार्टी दी
अमृतसर | जीटीरोड श्री गुरु हरिकृष्ण सीसे पब्लिक स्कूल में विदायगी समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल कम एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में करवाए समारोह में मैंबर इंचार्ज हरमिंदर सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। स्कूल की दो टीचर गगनदीप कौर और रूपिंदर कौर के स्कूल छोड़ने पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें गुलदस्ते दिए। इस मौके पर स्टूडेंट्स की ओर से ग्रुप डांस, सोलो डांस और स्किट पेश की। मैंबर इंचार्ज ने दोनों अध्यापकों की ओर से स्कूल में डाले योगदान की भरपूर सराहना की। इस मौके पर डॉ. अमरपाली, मुख्य अध्यापक रेनू आहुजा, निश्चित काहलों, कंवलप्रीत कौर, सुपरवाइजर किरणजोत कौर, मंजू, रविंदर कौर, अमृतपाल कौर आदि उपस्थित थे।