पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पी. कुमार ने संभाला एईटीसी मोबाइल विंग का चार्ज

पी. कुमार ने संभाला एईटीसी मोबाइल विंग का चार्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पविंदरकुमार ने सोमवार असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मोबाइल विंग का चार्ज संभाल लिया है। इसके बाद स्टाफ के साथ बैठक की जिसमें कहा कि वह सरकार का रेवेन्यू बढ़ाने के लिए टैक्स चोरी रोकने का प्रया करेंगे। कुमार ने 1995 बैच में पीसीएस क्लियर करके बतौर ईटीओ अमृतसर टू दफ्तर में नौकरी ज्वाइन की थी। वह बटाला, गुरदासपुर, एईटीसी 1 दफ्तर अमृतसर, मोबाइल विंग अमृतसर और एईटीसी टू दफ्तर अमृतसर में तैनात रहे थे। 2009 में वह पदोन्नत होकर एईटीसी वन और तरनतारन जिले का कार्यभार दिया गया। इसके बाद उन्होंने एईटीसी अमृतसर टू और फिर एईटीसी फिरोजपुर के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। मोबाइल विंग का चार्ज संभालने से पहले वह सी. ऑडिटर अमृतसर का कार्यभार देख रहे थे। बैठक में ईटीओ मेजर एसएस चाहल, ईटीओ गुरजीत सिंह, अमरेंद्र, हितेष प्रभाकर, इंस्पेक्टर ऊषा रानी, गुरिंदर कौर मौजूद थे।