लाला लाजपतराय के जन्मदिवस पर गोष्ठी
अमृतसर | माधवविद्या निकेतन में पंचनद अध्ययन केंद्र की और से लाला लाजपत राय के 150वें जन्मदिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. हरमेंद्र सिंह बेदी मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। जिन्होंने लाला लाजपत राय, शहीद भगत सिंह और पंजाब के स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि लाला लाजपत राय ने महात्मा गांधी के आने से पहले लोगों को जागरूक और संगठित करने के लिए कई प्रयास किए। डॉ. अरुण मेहरा ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. भीमसेन, राम प्रकाश चोपड़ा, डॉ. विनय कपूर मेहरा, प्रिंसिपल प्रोमिला कपूर, दीपक बब्बर, अशोक खन्ना आदि उपस्थित थे।