पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कराटे प्रतियोगिता में विजयी बनकर लौटे खिलाड़ी

कराटे प्रतियोगिता में विजयी बनकर लौटे खिलाड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडोनेपाल कराटे फेडरेशन की ओर से नेपाल में 5 और 6 फरवरी को करवाई 6वीं ओपन कराटे इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप मुकाबलों में अमृतसर के कई स्कूलों के खिलाड़ी गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतकर सोमवार सुबह लौटे।

अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर खिलाडिय़ों के अभिभावकों और स्कूल अध्यापकों ने उनका स्वागत गुलदस्ते दे और मुंह मीठा करवाकर किया। पंजाब स्टेट शितो-राऊ कराटे एसोसिएशन के पंजाब सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में पूरे पंजाब से करीब 40 खिलाडी भाग लेने पहुंचे। इस मौके पर अजय कुमार, संपूर्ण सिंह, जय कुमार, परमजीत कुमार, सुमन जीत, जसविंदर कौर, मीना कुमार, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।