- Hindi News
- एसीईटी में टेक्नीकल फेस्ट टेक्नोहोलिक का आयोजन
एसीईटी में टेक्नीकल फेस्ट टेक्नोहोलिक का आयोजन
अमृतसरकॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की ओर से द्वारा टेक्नीकल फेस्ट टेक्नोहोलिक का आयोजन किया गया। इस फेस्ट में पूरे पंजाब भर के 40 से अधिक कॉलेजिस से 1000 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। डायरेक्टर फाइनांस रागिनी शर्मा मुख्य मेहमान और प्रिंसिपल डा. वीके बंगा विशेष मेहमान के रूप में मौजूद थे। स्टूडेंट्स में आईटी रंगोली, कैच बॅग, गूगल डूडल, वेबसाइट डिजाइन, ग्रुप डिस्कशन, पोस्टर प्रेंजेंटेशन, ग्राफिक्स डिजाइन, एक्सटेंपोर और क्विज प्रतियोगिताएं करवाई गई। विजेताओं को रागिनी शर्मा और डा. वीके बंगा द्वारा इनाम दिए गए। चेयरमैन एडवोकेट अमित शर्मा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका कालेज समय समय पर इस तरह की गतिविधियां करवाता रहता है। इस मौके वाइस प्रिंसिपल, रजिस्ट्रार, सभी डीन, सभी विभागों के मुखी और स्टाफ मौजूद था।