पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राह्मण सभा ने डीसीपी को किया सम्मानित

ब्राह्मण सभा ने डीसीपी को किया सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | पंजाबप्रदेश ब्राह्मण सभा के प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल शोरी की अध्यक्षता में अमृतसर के नव नियुक्त डिप्टी पुलिस कमिश्नर हरजिंदर सिंह संधू को फूलों के गुलदस्ते और शाल देकर सम्मानित किया। उन्होंने संधू से गुरु नगरी में अमन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर संधू ने कहा कि गुरू नगरी की सेवा करने का उन्हें जो मौका मिला है उसे वह तनदेही से निभाएंगे। इस मौके पर सभा के सदस्यों ने संधू को विश्वास दिलाया कि वह हर प्रकार से उनकी सहायता करेंगे। इस मौके पर जगदीश चंद्र शर्मा, चेयरमैन हरिदेव शर्मा, सचिव रजिंदर कुमार शर्मा, बलविंदर पाल शर्मा, संजीव रामपाल, संजीव खिदरी, राकेश सलवान, मदन मोहन शर्मा,परमजीत लखनपाल, यशपाल सूद, हीरा लाल आदि उपस्थित थे।