पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एईटीसी टू दफ्तर में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए

एईटीसी टू दफ्तर में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेक्लॉडरोड स्थित असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (एईटीसी) टू दफ्तर में सोमवार को श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ का भोग डाला गया। एईटीसी हरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में स्टाफ ने 7 फरवरी को सब की चढ़दी कला के लिए वाहेगुरु के आगे अरदास करने के लिए पाठ रखवाया था। इसमें हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी तार बलबीर सिंह ने कीर्तन किया।

इस अवसर पर रिटायर्ड डीईटीसी अशोक भाटिया, एईटीसी वन जीएस टिवाणा, एईटीसी तरनतारन हरिंदरपाल सिंह, एईटीसी मोबाइल विंग पविंदर कुमार, ईटीओ हरमीत सिंह, ईटीओ गुरजीत सिंह, ईटीओ राजन मेहरा, ईटीओ एसएस चाहल, ईटीओ कुलबीर सिंह, ईटीओ हरभजन सिंह, ईटीओ मधुर भाटिया, ईटीओ लखबीर सिंह, ईटीओ सुखचैन सिंह, ईटीओ एचएस संधू, ईटीओ मनिंदर विरदी, ईटीओ सुशील वर्मा, ईटीओ रमेश कुमार, ईटीओ मनजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।