पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वराज ग्रोवर ने वुमन कांफ्रेंस के नुमाइंदों को किया सम्मानित

स्वराज ग्रोवर ने वुमन कांफ्रेंस के नुमाइंदों को किया सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। जन कल्याण समिति की अध्यक्ष तथा प्रमुख समाज सेविका स्वराज ग्रोवर ने सोमवार को ऑल इंडिया वुमन कांफ्रेंस में आयोजित “नारी शक्ति’ समारोह के दौरान कांफ्रेंस की तरफ से की जा रही सेवाओं के लिए इसके नुमाइंदों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अध्यक्ष रजनी भरानी, सचिव प्रेम दुग्गल, संरक्षक रणजीत चाथा, मंजीत कौर, सतनाम कौर, सतनाम बब्बर, कृष्णा बेरी के नाम शामिल रहे।
गौर हो कि यहां पर लड़कियों को रोजगार देने के लिए विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं और बुजुर्ग तथा बेसहारा महिलाओं को आश्रय दिया जाता है। ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था की तरफ से किया जा रहा समाज सेवा का काम सराहनीय है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर तो बनाया ही जाता है बल्कि यह पहल समाज तथा दे‌श की तरक्की में भी अहम भूमिका निभाती है।