- Hindi News
- 2015 के बजट में राशन सस्ता करे सरकार : चावला
2015 के बजट में राशन सस्ता करे सरकार : चावला
भाजपाकी वरिष्ठ नेता तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में मांग की है कि वह साल 2015 के बजट में आम आदमी के लिए राशन सामग्री सस्ती करें।
उनका कहना है कि वह देश की जनता की तरफ से अपील करती हैं कि आम आदमी के लिए देश में रोटी-रोजी की समस्या है। उनका कहना है कि मैं अर्थात जनता साल- 2014 में पेश सरकार के बजट से उम्मीद कर रहे थे कि उसमें रसोई का सामान सस्ता होगा, लेकिन नहीं हो सका। फिलहाल अब जो बजट पेश किया जा रहा है उसमें आटा, दाल, घी, तेल, चाय, चीनी जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं को सस्ता करें। उनका कहना है कि अपना देश बाहरी चमक-दमक से तो बड़ा अमीर लगता है, लेकिन हालत यह है कि अनेक लोग भूख, कुपोषण और बीमारियों का शिकार हैं। अगर सबको थोड़े रुपयों में भी भर पेट रोटी मिल जाएगी तो आधे रोग खुद ही खत्म हो जाएंगे और किसी को भी भूख से तड़प-तड़प कर मरना नहीं पड़ेगा।
मोदीदेश की जनता की आशा को पूरा करें
प्रो.चावला का कहना है कि वह आशा करती हैं कि इस माह पेश होने वाले बजट में सस्ती रोटी और सबके लिए रोजगार के अवसर ही रखे जाएंगे। भारत की जनता ने जिस आशा से आपको (मोदी) को देश का कार्यभार सौंपा है उस आशा को वर्ष 2015 में अवश्य पूरा कर दें। रोटी और साफ पानी तो हर नागरिक को देना सरकार का मूल कर्तव्य और जनता का मूल अधिकार है। आशा है आप निराश नहीं करेंगे।