जरूरतमंद लोगों को बांटा गया राशन
रेडक्रासऔर फ्रेंड्स क्लब की ओर से झब्बाल रोड स्थित कुष्ट आश्रम में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा।
इस मौके पर डीसी रवि भगत विशेष तौर पर उपस्थित हुए। डीसी ने कहा कि आश्रम के प्रबंधकों की ओर से यहां पर एक कमरा बनवा कर देने की मांग की जा रही है। इसके लिए वह पांच लाख रुपए सरकार से मंजूर करवाने का प्रयास करेंगे। वहीं फ्रेंड्स क्लब के प्रधान गिन्नी भाटिया ने कहा कि कमरे के निर्माण के लिए उनकी तरफ से भी 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस मौके पर कमल सिंह, हरिंदर शाह, आशीष महाजन, सुनील विज, विनय कुमार, राजन नरूला, राहुल अरोड़ा आदि मौजूद थे।