पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनी ने किया वार्ड नंबर 44 का दौरा

सोनी ने किया वार्ड नंबर 44 का दौरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्रीयहलके की वार्ड नंबर 44 में यूथ कांग्रेस के प्रधान विकास सोनी ने गलियों का दौरा किया और घर-घर जाकर लोगों की मुश्किलों को सुना।

लोगों ने सोनी को बताया कि इलाके में पिछले कई महीनों से ट्यूबवेल खराब होने से पानी की काफी समस्या रही है। सीवरेज सिस्टम भी ज्यादातर बंद ही रहता है। विकास सोनी ने अाश्वासन दिया कि विधायक ओपी सोनी के ध्यान में लगाकर एमपी लैंड फंड से पैसा लेकर समस्या का हल करवाया जाएगा। विकास ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि असलियत में सरकार के पास कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए पैसे भी नहीं हैं। इस मौके पर विनोद सहदेव, रमन सेठ, संजीव गोरा, संदीप कुमार लाली, मस्त राम, संजीव सोनी, बबला, शिव कुमार, सोनिक, हीरा लाल, परमजीत सिंह चोपड़ा, अमित, प्रवीन, विपन आदि मौजूद थे।

इलाके के लोग यूथ कांग्रेस प्रधान विकास सोनी को बंद पड़ा ट्यूबवैल दिखाते।