पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 तक जमा करवाएं नए सदस्यों की सूचियां : नरेश

25 तक जमा करवाएं नए सदस्यों की सूचियां : नरेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदस्यताअभियान का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिला भाजपा प्रधान नरेश शर्मा ने दक्षिणी मंडल (लक्ष्मणसर चौक) और पूर्वी मंडल (हुसैनपुरा) के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। शर्मा ने कहा कि 25 फरवरी तक सभी मंडलों के प्रधान मेंबरशिप लिस्ट जिला मुख्यालय में जमा करवाएं।

उन्होंने कहा कि हर मंडल में पड़ते वार्डों और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को कम से कम 100 सदस्य बनाना जरूरी है। हर मंडल से 10 हजार नए सदस्यों की सूची भाजपा दफ्तर में जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश हाईकमान अभियान को लेकर बहुत गंभीर है, इसलिए एक लाख सदस्य बनाने का टारगेट पूरा करने के लिए सभी को जमीनी स्तर पर जुटना होगा। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरिंदर शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख जनार्दन शर्मा, दक्षिण मंडल प्रधान अश्वनी मेहता, पूर्वी मंडल प्रधान रमन शर्मा, राजेश कंधारी, आशीष महाजन, अशोक सहगल, सतपाल डोगरा, किशन बिल्ला, टी राजन, रमन महाजन आदि मौजूद थे।

भाजपा पूर्वी मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिला प्रधान नरेश शर्मा और मंडल प्रधान रमन शर्मा ने मीटिंग की।