डॉ. सिद्धू ने ट्यूबवैल का किया उद्घाटन
हल्कापूर्वी की वार्ड नंबर 20 के ढींगरा कांप्लैक्स में मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने ट्यूबवैल लगाने का उद्घाटन किया।
डॉ. सिद्धू ने कहा कि इलाके में लोगों को पीने के पानी मिलने के कारण मुश्किल रही थी, जिसे दूर करने के लिए 25 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवैल लगाया गया है। हल्के की हर वार्ड में लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलवाने के लिए 10 करोड़ रुपए की ग्रांट मिली है। बड़े विकास काम करवाने के लिए सरकार से फंड मांगे गए है। इस मौके पर पार्षद सिमरप्रीत कौर भाटिया, पूर्व पार्षद अजीत सिंह भाटिया, नरेश पठानिया, गुरप्रताप सिंह गोल्डी, नरेश वसीका, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने उद्घाटन के बाद हर संभव मदद का भरोसा दिया।