- Hindi News
- भाजपाइयों ने दिल्ली में पार्टी की हार पर किया मंथन : नरेश शर्मा
भाजपाइयों ने दिल्ली में पार्टी की हार पर किया मंथन : नरेश शर्मा
दिल्लीमें भाजपा की हार पर भाजपा जिला प्रधान नरेश शर्मा और कार्यकर्ताओं ने परिणामों पर मंथन किया। शर्मा ने कहा की लोकसभा चुनावों और कई राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद दिल्ली में हार पर हर वर्कर निराश है। हार के कारणों का मंथन करके भाजपा नई ऊर्जा के साथ लोगों की समस्याओं के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएगी। इस हार से अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावो में कोई असर नहीं पड़ेगा। पार्टी पूरे दमखम के साथ बिहार चुनाव लड़ेगी और बहुमत प्राप्त करेगी। पंजाब में इस हार का असर नहीं पड़ेगा। हार से सीख लेे पार्टी कमियां दूर करेगी और कार्यकर्ताओं को उत्साह कायम करेगी। इस मौके पर कंवर जगदीप सिंह, सुभाष भाटिया, जनार्दन शर्मा, राजिंदर शर्मा, पवन शर्मा, विशाल मेहता मौजूद थे।
नरेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में मौजूद भाजपाई।