- Hindi News
- शिव सेना समाजवादी ने लारेंस रोड पर वैलेंटाइन डे के विरोध में पोस्टर जलाए
शिव सेना समाजवादी ने लारेंस रोड पर वैलेंटाइन डे के विरोध में पोस्टर जलाए
शिवसेना समाजवादी की ओर से लारेंस रोड में वैलेंटाइन डे का विरोध पोस्टर जलाकर किया गया। उत्तरी भारत वरिष्ठ उपप्रमुख अजय सेठ की अध्यक्षता में किए विरोध में पंजाब उप-प्रमुख तिलक राज शर्मा, अनिल चोपड़ा, जिला संपर्क विपन शर्मा, चेयरमैन संजय कपिला, जिला प्रधान राहुल खोसला मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने लारेंस रोड कार्ड और पोस्टर जलाकर रोष जताया। इस मौके पर सेठ ने कहा कि आज हमारे युवा पश्चिमी रंग को अपनाकर भारतीय संस्कृति को भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिव सेना इन्हें रोकने के लिए हर कदम उठाने को तैयार है। इस मौके पर हितेश शर्मा, मनमोहन अटवाल, कुलदीप कुमार, मनिंदर चावला, विजय कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
शिव सैनिकों ने वैलेंटाइन डे के बैनर जलाए।