पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीकेडी की आफरीन और सुप्रीत कौर ने बाजी मारी

सीकेडी की आफरीन और सुप्रीत कौर ने बाजी मारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीफखालसा दीवान चेरिटेबल सोसायटी की ओर से करवाए हुनर 2015 प्रतियोगिता दौरान एयरपोर्ट रोड स्थित श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल की 9वीं की स्टूडेंट्स सुप्रीत कौर ने लोक गीत में तीसरा और क्लास प्रथम की स्टूडेंट्स आफरीन ने फेंसी ड्रेस में पहला स्थान हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल रविंदर कौर बमराह और मैनेजमेंट ने दोनों स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को किताबी ज्ञान के साथ-साथ ऐसी कलात्मक सरगर्मियों में बढ़चढ़ भाग लेने को प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल के स्टूडेंट्स की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। आखिर में स्कूल के सभी अध्यापकों ने दोनों स्टूडेंट्स के विजय होने पर बधाई दी।