- Hindi News
- डीसी रवि भगत ने चुनाव संबंधी अफसरों से की मीटिंग
डीसी रवि भगत ने चुनाव संबंधी अफसरों से की मीटिंग
अमृतसरजिले में पड़ती पांच नगर कौंसिलों के लिए 25 फरवरी को होने वाले चुनावों की प्रक्रिया को चुनाव कमिशन की हिदायतों के अनुसार अमन शांति से संपन्न कराने को लेकर जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर रवि भगत की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। इस मौके पर अतिरिक्त जिला चुनाव अफसर कम अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) बलदेव सिंह भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने मीटिंग में हाजिर सभी रिटर्निंग अफसरों और सुरक्षा के लिए नियुक्त पुलिस अधिकारियों को सामूहिक तौर पर समूह पोलिंग स्टेशनों का निजी तौर पर दौरा करने के लिए कहा उन्होंने रिटर्निंग अफसरों से कहा कि वोटरों की सहूलियत के लिए और चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षापूर्वक पूरा करने के लिए रोशनी का प्रबंध, अंगहीनों के लिए रैंप, बाथरूम, पाने का पानी और चुनाव अमले के लिए मेज कुर्सियां आदि के इंतजाम के साथ ही संवेदनशील अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए बेरीकेटिंग के प्रबंधों को यकीनी बनाया जाए। इस मौके पर रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर पुलिस अधिकारी हाजिर थे।