पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफओबी ने रेल गाड़ियों में सदस्यता अभियान चलाया

एफओबी ने रेल गाड़ियों में सदस्यता अभियान चलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए फ्रैंड्स ऑफ बीजेपी का अनोखे ढंग से लोगों को सदस्या बनाया। प्रदेश संयोजक अनुज भंडारी की अध्यक्षता में वर्करों में रेल गाड़ियों में सफर कर रहे यात्रियों को पार्टी का सदस्य बनाया।

अमृतसर से जालंधर तक विभिन्न गाड़ियों में सफर करके वर्करों में 300 लोगों को सदस्य बनाया। भंडारी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा इलेक्शन में भाजपा की हार के बाद लोगों को पार्टी से जोड़ना काफी मुश्किल लग रहा था, लेकिन एफओबी के अलग तरीके से लोगों ने सदस्य बनाने में उत्साह दिखाया है। इस मौके पर जिला संयोजक मोहित वर्मा, संजय मेहरा, रितेश वैद्य, सुमित सेठ, नितिन मेहरा, सुहेल खुराना, साहिल ग्रोवर, राघव, वैभव, अभिषेक मौजूद थे।