- Hindi News
- जेसी मोटर्स ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय मित्तरपाल अग्रवाल का रस्म चौथा संपन्न
जेसी मोटर्स ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय मित्तरपाल अग्रवाल का रस्म चौथा संपन्न
जेसीमोटर्स और ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय मित्तरपाल अग्रवाल को बुधवार भवन्स एसएल पब्लिक स्कूल में रस्म चौथा उठाला पूरी हुई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक ओम प्रकाश सोनी, पूर्व विधायक सविंदर सिंह कत्थूनंगल, उद्योगपति सुनीत कोछड़, राजदीप उप्पल, राजिंदर सिंह मरवाहा, समाज सेवक प्रमोद भाटिया, डॉ. अमरजीत सिंह गिल सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए। उन्होंने परिवार में उनके भाई मनोहर लाल अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, ब्रिज मोहन अग्रवाल और रजिंदर अग्रवाल, उनके बेटे सतीश, सुरेश, नरेश और दामाद अरुण मित्तल से सहानुभूति प्रकट की। चिन्मय मिशन भजन मंडली ने कीर्तन किया।