प्रो. वंदना को सीआरएसआई का मेडल
अमृतसर | गुरुनानक देव यूिनविर्सटी के कैमिस्ट्री विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना भल्ला को केमिकल रिसर्च सोसायटी ऑफ इंडिया (सीआरएसआई) बंगलूरु की तरफ से कैमिस्ट्री के क्षेत्र में किए गए काम के लिए साल 2014-15 के लिए ब्रांज मेडल दिया गया है। यह सम्मान उनको संस्था की तरफ से आयोजित जनरल बाॅडी की 17वीं मीटिंग में सात फरवरी को प्रेसीडेंट डॉ. सौरव पाल के हाथों दिया गया।