पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनडीयू में बिशन सिंह समुंदरी की याद में लेक्चर करवाया

जीएनडीयू में बिशन सिंह समुंदरी की याद में लेक्चर करवाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीएनडीयूके पहले वीसी बिशन सिंह समुंदरी की याद में बॉटनिकल एंड इंवायरमेंटल साइंसेज विभाग की तरफ से बिशन सिंह समुंदरी मैमोरियल लेक्चर पुरस्कार का आयोजन किया गया। आयोजन में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर डॉ वरिंदर चोपड़ा मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद हुए।

प्रधानगी यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अजायब सिंह बराड़ ने किया। विभाग मुखी डॉ. सतिंदर जीत कौर ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। मुख्य मेहमान ने इस दौरान समुंदरी की उपलब्धियों पर चर्चा की।

इस मौके पर डॉ. केएस राय, समुंदरी के बेटे जगजीत सिंह समुंदरी, डॉ. अविनाश कौर नागपाल, प्रो. सुबोध कुमार डीन एल्युमनी, प्रो. एके ठुकराल, डॉ. अमरजीत सिंह सूदन, डॉ. नरपिंदर सिंह, डॉ. राजिंदर कौर, डॉ. मनप्रीत सिंह भट्टी, इंजीनियर भुपिंदरपाल सिंह आदि मौजूद थे। डॉ. चोपड़ा को समुंदरी अवार्ड तथा 25 जहार रुपए के नकद पुरस्कार से नवाजा गया।

डॉ. वरिंदर चोपड़ा को सम्मानित करते जीएनडीयू के वीसी प्रो. अजायब सिंह बराड़ और डॉ. जगजीत सिंह समुंदरी।