- Hindi News
- केटी कला में लगी रंग िबरंगी कला प्रदर्शनी
केटी कला में लगी रंग-िबरंगी कला प्रदर्शनी
बीबीकेडीएवी कॉलेज फार वुमन के बैचलर ऑफ डिजाइन (फाउंडेशन) विभाग की तरफ से केटी कला सेंटर में तीन दिवसीय बहुरंगिनी कला प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के समापन समारोह के मौके पर बुधवार को जीएनडीयू के विजुअल एंड परफार्मिंग आर्ट की डीन डॉ. गुरप्रीत कौर मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने स्टूडेंट्स द्वारा इसमें शामिल कलाओं की तारीफ की और कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां कला का विकास होता है वहीं स्टूडेंट्स की प्रतिभा भी निखरती है। इस मौके पर प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. बलदेव गंभीर तथा कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीलम कामरा, विभाग की मुखी मनदीप कौर तथा डॉ. ललित गोपाल पराशर, बृजेश जौली, प्रो. जसपाल सिंह, रिचा शर्मा, प्रो. निती आनंद आदि भी मौजूद रहे।
केटी कला में प्रदर्शनी लगाने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।