स्वाइन फ्लू बारे किया जागरूक
अमृतसर | स्वाइनफ्लू के प्रकोप से बचने तथा उसके प्रभाव बारे सेहत विभाग की तरफ से स्प्रिंग डेल स्कूल में स्टाफ तथा स्टूडेंट को जागरूक किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुए इस एक दिवसीय सेमिनार में इसके कारण तथा निवारण बारे विस्तार से जानकारी दी। शर्मा ने इसके वायरस एच1एन1 बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां भी संक्रमण हो वहां पर साफ-सफाई रखें। खांसने या छींकने के दौरान मुंह और नाक पर रुमाल रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।