पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीने के पानी की टंकी और सराय का उद्घाटन

पीने के पानी की टंकी और सराय का उद्घाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कत्थूनंगल/अमृतसर

कत्थूनंगलके ऐतिहासिक गुरुद्वारे में संगत की सुविधा के लिए एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ तथा कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने पीने के पानी की टंकी तथा सराय का उद्घाटन किया। प्रधान ने कहा कि संत बाबा अजायब सिंह मक्खनविंडी वालों की तरफ से यह सेवा करवाई गई है। इससे यहां आने वाली संगत को लाभ मिलेगा। मजीठिया ने कहा कि इस पावन स्थान पर दूर-दराज से भारी तादाद में संगत आती है और इससे उनको पीने के पानी तथा रिहायश की सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि बाबा जी ने पहले भी गुरु घर की सेवा की है। पानी की टंकी पर 18 लाख तथा सराय पर एक करोड़ रुपए खर्चे गए हैं। इस मौके पर कमेटी मेंबर बिक्रम सिंह कोटला तथा गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर जसपाल सिंह आिद विशेष रूप से मौजूद थे।