पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाक स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने की सुविधा बिना पासपोर्ट की जानी चाहिए : चड्ढा

पाक स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने की सुविधा बिना पासपोर्ट की जानी चाहिए : चड्ढा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीफखालसा दीवान चेरिटेबल सोसायटी ने मांग की है कि डेरा बाबा नानक से मात्र एक किलोमीटर दूर पाकिस्तान स्थित श्री गुरु नानक देव जी की कर्म भूमि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के खुले दर्शन करने के लिए संगत को बिना पासपोर्ट और वीजे से जाने की सहुलियत होनी चाहिए। सोसायटी के प्रधान चरणजीत सिंह चड्‌ढा ने यह मांग एक प्रेस नोट जारी कर कही।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने पंजाब विधानसभा में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन को निर्विघ्न जाने के लिए प्रस्ताव पेश किया था, जो एक अक्टूबर 2010 को सर्वसम्मति से पास किया गया है। जबकि पाकिस्तान सरकार भी यह रास्ता खोलने के लिए हां कर चुकी है। उन्होंने पंजाब सरकार को अपने असर और रसूख का प्रयोग कर केंद्र से इस मंजूर करवाने की पुरजोर अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री बादल और प्रधानमंत्री के साथ पंजाब के सरहदी जिलों की तरक्की और पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध बनाने की मांग की सराहना की।

चड्‌ढा ने कहा कि यदि कैलाश मान सरोवर की यात्रा के लिए चीन के ओर से नया रास्ता खोला जा सकता है, तो राष्ट्रीय संबंधों के मद्देनजर सिख संगत के लिए करतारपुर साहिब के खुले दर्शन के लिए यह रास्ता खोलना चाहिए। इससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।

पाक स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब।