यह आधा कटा हुआ पेड़ कहीं हम पर गिर जाए!
नानकदेव यूनिवर्सिटी शापिंग कंप्लैक्स के सामने से बीआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत वन विभाग की ओर से काटे गए वृक्ष को आधा काटने के बाद छोड़ दिया है। जबकि प्रोजेक्ट का काम करने वाले ठेकेदार की ओर से आधे काटे वृक्ष के आस-पास की सारी मिट्टी हटा दी गई। इसके कारण पास के होटलों, रेस्टोरेंट और दुकानदारों में वृक्ष के गिरने का भय सता रहा है।
होटल, रेस्टोरेंट और दुकानदार राजिंदर कुमार निंदी, पूर्ण कुमार, विक्की कुमार, सरवण सिंह, राम कुमार, कश्मीर सिंह और अमरीक सिंह ने बताया कि वन विभाग कर्मचारियों की ओर से आधे वृक्ष को काटकर छोड़ा गया है। जिसके कारण बरसात और आंधी आने पर वृक्ष कभी भी उनके होटलों, रेस्टोरेंटों और दुकानों की छतों पर गिरकर नुकसान कर सकता है। उन्होंने कहा कि होटलों और रेस्टोरेंटों में काम करने वाले कर्मचारी काम खत्म करके यहीं सो जाते है मगर उन्हें वृक्ष से होने वाले नुकसान का खतरा हर समय मंडराता रहता है। उन्होंने कहा कि अगर वृक्ष गिरने से उनका कोई नुकसान हुआ तो उसका जिम्मेदार विभाग होगा।
लोगों ने कहा पेड़ गिरा तो जानी-माली नुकसान का जिम्मेदार विभाग होगा।