चुनाव हर हाल में लड़ेंगे : महाजन
अमृतसर | अमृतसरमहाजन टीम की बैठक अखिल भारतीय महाजन सभी के उपप्रधान यशपाल महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें अमृत महाजन अंबे ने कहा कि अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा के प्रधानगी पद के लिए 22 फरवरी को होने के वाले चुनाव हर हालत में लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विरोधी पक्ष के साथ 22 जनवरी को जंगी महाजन के साथ समझौता हुआ था कि इस बार उनको प्रधान बनाया जाएगा। ऐसा समझौता अंबे महाजन ने बिरादरी के हित के लिए किया और शर्त रखी थी कि विशेष व्यक्ति जिसने महाजन बिरादरी को कोर्ट कचहरियों में डाला हुआ है। उसकी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दखल अंदाजी नहीं होनी चाहिए। परंतु 24 घंटे भी नहीं बीते नहीं कि उसी विशेष व्यक्ति ने उस समझौते का उल्लंघन करते हुए सीमाओं को पार कर दिया। इसकी सूचना जंगी महाजन को उसी समय दे दी गई पर उनकी तरफ से हमें कोई सफाई नहीं मिली। इसलिए महाजन बिरादरी के हित उन्नति, विकास के लिए गलत आदमी के हाथों बागडोर चली जाए।