- Hindi News
- अकाली दल एससी विंग ने पी. कुमार को किया सम्मानित
अकाली दल एससी विंग ने पी. कुमार को किया सम्मानित
अस्सिटेंटएक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग (मोबाइल विंग) के एईटीसी पी कुमार को शिरोमणि अकाली दल (बादल) के एससी विंग की तरफ से प्रधान विक्की चीदा तथा उनकी टीम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिंदर भट्टी, राजीव कुमार, प्रभात मल्होत्रा, रोहित मट्टू, अविनाश चीदा, मनीश भोलू आदि भी मौजूद रहे।
चीदा ने कहा कि पी कुमार पहले भी गुरु नगरी की सेवा कर चुके हैं, दोबारा फिर उनको सेवा का मौका मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह अपनी ड्यूटी को पहले की ही तरह से बेहतरीन तरीके से सिरे चढ़ाएंगे। पी कुमार ने कहा कि गुरु नगरी में दोबारा आना उनको सौभाग्य है।