पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आल कैडर पेंशनर एसो. की डीए की किश्त जल्द जारी की जाए: अवतार सिंह

आल कैडर पेंशनर एसो. की डीए की किश्त जल्द जारी की जाए: अवतार सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावरकॉमके आल कैडर पेंशनर एसोसिएशन शहरी हलका अमृतसर की अहम बैठक हाल गेट सर्किल दफ्तर पार्क में हुई। सर्किल प्रधान दलजीत सिंह तेग की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्टेट बॉडी के सरवण लाल मुख्य रूप से पहुंचे।

अवतार सिंह ने कहा कि पेंशनरों की 10 प्रतिशत डीए का बकाया जो कि जनवरी से सितंबर 2014 तक रहती है तुरंत दिया जाए और 7 प्रतिशत जो की जुलाई 2014 को देना बनता था अब तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर पेंशनर को जल्द बकाया राशि जारी नहीं की गई तो एसोसिएशन सर्किल सत्तर पर प्रदर्शन करेगी।

इस मौके पर परमजीत सिंह, भूपिंदर सिंह बेदी, नत्था सिंह, करतार सिंह, दूला सिंह, हरदियाल सिंह, रमेश कुमार शर्मा, सुमन कुमारी, आत्मा सिंह, डेविड सुखबीर सिंह, बलदेव सिंह, जगदीश मित्तल आदि उपस्थित थे।