- Hindi News
- आकाश एवेन्यू के लोग एएसआई की दादागिरी से हुए परेशान
आकाश एवेन्यू के लोग एएसआई की दादागिरी से हुए परेशान
फतेहगढ़चूड़ियां रोड स्थित आकाश एवेन्यू के निवासी इलाके में रह रहे एएसआई से खासे परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस में कार्यरत एएसआई अपनी वर्दी का रोब दिखाते हुए मोहल्ले के लोगों को परेशान करता है। इलाका निवासी नवतेज सिंह, गगनदीप सिंह, डॉ. राजेश, मनीष सेठ, सुखदेव सिंह और रमेश चावला ने आरोप लगाए हैं कि एएसआई अपने घर के बाहर सड़क के बीचोंबीच कभी बाइक तो कभी कार खड़ी कर जाता है।
इस कारण लोग वहां से अपने वाहन भी खड़े नहीं कर पाते। इतना ही नहीं अब उसने घर के आगे सड़क भी ऊंची करवा ली है। इस कारण बारिश के पानी की निकासी भी बंद हो गई है। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह उसे ही धमकियां देना शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात सुनी गई तो पुलिस कमिश्नर का दरवाजा खटखटाएंगे।