पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार और गन्ने से भरी ट्राली की टक्कर में एक की मौत

कार और गन्ने से भरी ट्राली की टक्कर में एक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | जीटीरोड निरंकारी भवन के पास मंगलवार देर रात एक फॉर्च्यूनर कार और गन्ने से भरे ट्राले के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। युवराज दीप सिंह ने बताया कि उनके पिता राजदीप सिंह फतेहगढ़ चूड़ियां से होली एवेन्यू अजनाला रोड स्थित घर की ओर फॉर्च्यूनर कार नंबर पीबी-02-सीएल-7771 में जा रहे थे। वह वरना कार में उनके पीछे ही था। निरंकारी भवन के पास रास्ते में खड़े गन्ने से भरे ट्राले में उनकी कार टकरा गई। ओवरलोड ट्राला गाड़ी के ऊपर गिर गया, जिससे उनके पिता बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें गुरु रामदास अस्पताल वल्ला में एडमिट किया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और ट्राली का ड्राइवर फरार है।