- Hindi News
- मेरा मकसद है, वैट भरने खुद आएं लोग: डीईटीसी
मेरा मकसद है, वैट भरने खुद आएं लोग: डीईटीसी
जुर्मानालगाने से कभी रैवेन्यू नहीं बढ़ता, मेरा मकसद है कि लोग खुद वैट भरने के लिए आगे आएं और इसके लिए करदाताओं को हर तरह से सुविधा दी जाएगी। यह कहना है नवनियुक्त डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर पीएस रंधावा का, उन्होंने बुधवार को चार्ज संभालने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके रैवेन्यू कलैक्शन के बारे में विचार-विमर्श किया।
रंधावा ने 18 अप्रैल 1991 को पीसीएस क्लियर करके बतौर ईटीओ विभाग ज्वाइन किया था। इससे पहले वह 4 साल तक गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में पढ़ाते रहे। विभाग ज्वाइन करने के बाद उन्होंने हेड आॅफिस पटियाला और अमृतसर वन दफ्तर में ट्रेनिंग की। इसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग ईटीओ इन्फोर्समेंट अमृतसर-टू में हुई। वह इंचार्ज खासा डिस्टिलरी, ईटीओ एक्साइज गुरदासपुर रहे। इसके बाद वह असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (एईटीसी) प्रमोट हुए और अमृतसर, फिरोजपुर, और मोबाइल विंग अमृतसर में तैनात रहे। ज्ञात रहे कि इससे पहले एईटीसी पद पर तैनाती के दौरान भी उनके पास 20 नवंबर 2012 से लेकर 5 अप्रैल 2013 तक डीईटीसी अमृतसर डिवीजन का अतिरिक्त कार्यभार रह चुका है। इस मौके पर एईटीसी हरिंदरपाल सिंह, एईटीसी तरनतारन हरिंदर सिंह, एईटीसी मोबाइल विंग पी कुमार मौजूद थे।