पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राइफ्रूट पर वैट 6 फीसदी से घटाकर दिल्ली के बराबर 5% किया जाए

ड्राइफ्रूट पर वैट 6 फीसदी से घटाकर दिल्ली के बराबर 5% किया जाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | इंडोफॉरेन चेंबर आॅफ काॅमर्स के प्रधान बीके बजाज के नेतृत्व में ड्राइफ्रूट कारोबारियों ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की। उन्होंने ड्राइफ्रूट ट्रेड की समस्याओं बारे मजीठिया को बताया और कहा कि ट्रेड पर वैट दिल्ली के बराबर किया जाए। कारोबारियों ने कहा कि दिल्ली में ड्राइफ्रूट पर वैट 5 फीसदी और पंजाब में 6 फीसदी है, ऐसे में कारोबारी दिल्ली के साथ प्रतिस्पर्धा कैसे कर सकते हैं। कारोबारियों ने भरोसा दिलाया कि वैट कम होने के बाद पहले दिन से ही 30 फीसदी की ग्रोथ आएगी। मजीठिया ने कारोबारियों की मांग जल्द पूरी करवाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर डायरेक्टर ट्रेड बोर्ड रजिंदर सिंह मरवाहा, एसोसिएशन के राज अरोड़ा, तरलोक सिंह, अनिल मेहरा, मुकेश सिंधवानी, मदन लाल खुराना, सुमन मेहरा, मनोहर लाल अरोड़ा, राजदीप सिंह उप्पल, जसबीर सिंह आनंद और सुनील कोछड़ मौजूद थे।