- Hindi News
- पांचों कौंसिलों में नहीं दाखिल हुआ एक भी नामांकन पत्र
पांचों कौंसिलों में नहीं दाखिल हुआ एक भी नामांकन पत्र
अमृतसरजिले के अधीन आती पांच नगर कौंसिल अजनाला, रमदास, मजीठा, जंडियाला गुरु और रईया में 25 फरवरी को चुनाव करवाए जा रहे है। जिला चुनाव अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर रवि भगत ने कहा कि नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन पांचों कौंसिलों में से किसी भी उम्मीदवार ने कागज दाखिल नहीं करवाए। 13 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है और 14 फरवरी को कागजों की जांच शुरु होगी। 16 फरवरी तक नामांकन वापिस लिए जा सकते है और उसी दिन उम्मीदवारों के चुनाव निशान अलाट किए जाएंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कौंसिल के रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्र दाखिल करवा सकते है। 25 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन शाम को नतीजे घोषित होंगे।
डीसी भगत ने रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्देश दिए कि पांचों नगर कौंसिलों के पोलिंग स्टेशनों का निजी दौरा किया जाए। हर पोलिंग स्टेशन पर सुरक्षित मतदान प्रक्रिया के पुख्ता प्रबंध किए जाए और सुरक्षा के लिहाज से किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वोटरों की सहूलियतों और सुचारु चुनाव प्रक्रिया के लिए लाइटों, अंगहीनों के लिए व्हीलचेयर, बाथरूम, पानी और कुर्सियों का प्रबंध किया जाए। संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा और बैरिगेट का प्रबंध किया जाए। इस मौके पर जिला चुनाव ऑफिसर और असिस्टेंट कमिश्नर (विकास) बलदेव सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, पुलिस अधिकारी मौजूद थे।