पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे की ओवरडोज ने ली 30 वर्षीय युवक की जान

नशे की ओवरडोज ने ली 30 वर्षीय युवक की जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजनालारोड स्थित जेल के पास बुधवार को गांव वरपाल के रहने वाले 30 वर्षीय गुरदेव सिंह का शव इनोवा कार नंबर पीबी-02-बीबी-5601 में मिला। स्थानीय लोगों ने दोपहर 2.30 बजे इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आकर जब गाड़ी को खोला तो गुरदेव सिंह की मौत हो चुकी थी। छानबीन में पुलिस को गाड़ी से एक इंजेक्शन भी मिला। इसके चलते पुलिस ने इसे हेरोइन की ओवरडोज के कारण हुई मौत बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। एएसआई वरिंदर कुमार ने बताया कि गाड़ी में से खाली इंजेक्शन ही मिला है। शव अन्य सामान को कब्जे में ले लिया गया है। अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।