- Hindi News
- दिल्ली की हार से सबक लें भाजपाई : उपकार संधू
दिल्ली की हार से सबक लें भाजपाई : उपकार संधू
कैबिनेटमंत्री अनिल जोशी के भाई राजा जोशी के साथ अकाली नेताओं द्वारा की गई मार-पिटाई पर जोशी द्वारा डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर आरोप लगाने का विरोध जताया है। अकालियों का कहना है कि जोशी का यह बयान गठबंधन धर्म के खिलाफ है।
घटना के बाद जोशी ने आरोप लगाया था कि यह कार्रवाई उक्त दोनों नेताओं के शह पर अकाली भाजपाइयों ने ही हैं। अकाली दल के जिला शहरी प्रधान उपकार सिंह संधू ने इसे दुखद करार दिया है। उनका कहना है कि छोटे-मोटे चुनावों में ऐसी घटनाएं हों और इसके लिए बड़े नेताओं पर आरोप लगाना गलत है। उनका कहना है कि जोशी ने जो भी बोला है वह सरासर गलत है और इससे अकाली-भाजपा गठबंधन पर असर पड़ेगा। अगर वर्कर आपस में उलझ गए हैं तो मसले को बैठ करके हल किया जा सकता था ना कि अपने ही भाईवाल पार्टी पर उंगली उठाई जाए।
संधू का कहना है कि दिल्ली चुनावों में जो हश्र हुआ है उससे सबक लेने की जरूरत है और सारे भेदभाव भुला कर आगामी चुनावों की तरफ ध्यान देना होगा। उनका कहना है कि मंत्री स्तर का मंत्री ऐसे बचकाने बयान दे यह शोभा नहीं देता।