पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘एहो जिहे इलेक्शनां तो की लैणा, जिन्हां विच किसे दा पुत्त मर जावे’

‘एहो जिहे इलेक्शनां तो की लैणा, जिन्हां विच किसे दा पुत्त मर जावे’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘एहोजे इलेक्शनां तो की लैणा, जिन्हा विच किसे दा पुत्त मर जावे, पार्टियां ने मां-पियो नूं पुत्त किथों वापस लैया के देना है। गोलियां दे सिर ते राजनीतिकरण नाल गुड गवर्नेंस नई सकदी।’ यह बात भाजपा जिला प्रधान नरेश शर्मा ने तरनतारन में कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई राजा जोशी पर जानलेवा हमले की निंदा करते हुए बोलीं। चुनावों के दौरान गोलियांं चलाकर राजनीति करने से लोगों के बीच गठबंधन धर्म का गलत मैसेज गया है। गुंडागर्दी से राजनीति करने वालों को पार्टी से दरकिनार कर देना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि राजनीति विचारों की लड़ाई है, की शारीरिक तौर पर किसी को नुकसान पहुंचाने वाली लड़ाई। बार-बार निजी फायदों के लिए लड़ने से गठबंधन ठीक ढंग से नहीं चल सकता। तरनतारन में जिस तरह अकालियों ने गोलियां चलाई हैं, उस ढंग से गठबंधन धर्म नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव गुड गवर्नेंस लगाने के लिए करवाती है, लेकिन ऐसी घटनाओं से लोकतंत्र की हत्या हो रही है। गठबंधन को लेकर आए दिन बन रही क्रूर स्थितियों को हाईकमान के ध्यान में लाया जा रहा है।