पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अटारी बॉर्डर पर सोनम कपूर ने फ्लाइंग किस फेंक जीता ऑडियंस का दिल

अटारी बॉर्डर पर सोनम कपूर ने फ्लाइंग किस फेंक जीता ऑडियंस का दिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> फिल्म खूबसूरत-2 की टीम प्रमोशन के लिए पहुंची अमृतसर

भास्करन्यूज | अमृतसर

हालियारिलीज होने वाली हिंदी फिल्म खूबसूरत-2 की टीम प्रमोशन के लिए यहां पहुंची। इसके बाद इसके कलाकारों ने अटारी बार्डर पर बीएसएफ की तरफ से की जाने वाली रिट्रीट सेरेमनी भी देखी।

इस दौरान सोनम कपूर ने फ्लाइंग किस फेंक कर ऑडियंस का दिल जीत लिया। फिल्म में भारतीय अभिनेत्री सोनम कपूर मुख्य हीरोइन का किरदार निभा रही हैं, जबकि पाकिस्तानी कलाकार फावेद खान हीरो का। फिल्म में सांसद किरण खेर भी अभिनय कर रही हैं। कलाकारों का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को एक अलहदा अनुभव कराएगी। भारत-पाक के रिश्तों पर पूछे गए सवाल के जवाब में खेर ने कहा कि यह फिल्म में इसमें बेहतर भूमिका निभाएगी। कलाकारों ने रिट्रीट का भरपूर आनंद लिया।

इस दौरान फोटो खींचने को लेकर मीडिया कर्मियों से टीम के कुछ लोगों की तकरार हो गई और धक्का-मुक्की तक की नौबत पहुंच आई। इसके बाद मीडिया कर्मियों ने सोनम कपूर की गाड़ी रोक ली। इसके बाद टीम लीडर ने आकर माफी मांगी, तब उनको वापस जाने दिया गया।

सोनम और फिल्म के कलाकारों का ऑडियंस ने भी खूब ऐहतराम किया। फोटो| हरविंदर संधू

बीएसएफ की तरफ से की जाने वाली रिट्रीट सेरेमनी में सोनम ने ऑडियंस पर फ्लाइंग किस फेंके।