पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कट लगने पर नहीं जाएगी रेलवे स्टेशन की बिजली

कट लगने पर नहीं जाएगी रेलवे स्टेशन की बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
28 लाख का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाया है

\\\"रेलवेस्टेशन को अलग फीडर से जोड़ने को लेकर हाल गेट बिजली घर के एसई से बात करके 28 लाख का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाया है, परंतु उसकी समय सीमा तीन महीने थी। इसकी तारीख को बढ़ाया जाएगा। उम्मीद है कि दिसंबर या जनवरी तक रेलवे स्टेशन हॉटलाइन से जुड़ जाएगा।\\\' सुरिंदरपाल शर्मा, इंचार्जइलेक्ट्रिकल

अलग फीडर से बिजली देने का प्रबंध किया है

\\\"अमृतसररेलवे स्टेशन के अफसर हॉटलाइन लेने के लिए उनके पास आए थे, मगर डिमांड नोटिस के रुपए जब तक जमा नहीं करवाते तब तक रेलवे स्टेशन को हॉटलाइन से नहीं जोड़ा जाएगा। डिमांड नोटिस की बनती रकम जमा करवाने पर ही स्टेशन को अलग फीडर से जोड़ा जाएगा।\\\' सतीशकुमार चावला, एसईसिटी सर्किल

सतीश कपूर | अमृतसर

रेलवेअफसर गुरु की नगरी के रेलवे स्टेशन को पावरकॉम की बिजली हॉटलाइन से जोड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। नाॅर्दर्न रेलवे हाउस से इसकी इज़ाज़त भी गई है। इसे लेकर रेलवे अफसर एक हफ्ते पहले पावरकॉम के अफसरों से मिल चुके हैं।

हाल गेट से हॉटलाइन देने के लिए रेलवे अफसरों को लाइन डालने को आने वाले खर्च की रकम जमा करवाने को कहा गया है। पावरकॉम की ओर से जब इलाके को बिजली कट लगाया जाता था तो स्टेशन की दुकानों और टिकट काउंटरों की बिजली भी बंद हो जाती थी।

बिजली जाने पर टिकट लेने लाइन में खड़े लोगों को भी काफी देर तक बिजली आने का इंतजार करना पड़ता था। रेलवे ने इस कनेक्शन के लिए वर्ष 2012 में अप्लाई किया था। इसके बाद पावरकॉम ने 28 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाकर विभाग को दिया, परंतु तीन सालों में रेलवे की ओर से एस्टीमेट की रकम जमा करवाने पर सारा मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब रेलवे ने हाल गेट सिटी सर्किल के एसई सतीश कुमार चावला को फिर से नया एस्टीमेट बनाने का निवेदन किया है। इसके बाद एक्सईएन टेक्निकल बाल किशन ने लाइन लगाने का खर्च 30 लाख रुपए बताया है। रेलवे की ओर से 30 लाख का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाने के दो महीने तक हॉट लाइन डाल दी जाएगी।

स्टेशन स्थित रेलवे वर्कशाप को पहले ग्वालमंडी बिजली घर से हॉटलाइन दी गई है। अब रेलवे स्टेशन को हाल गेट बिजली घर से जोड़ा जाएगा।