- Hindi News
- पूर्व इंस्पेक्टर जगबीर को 14 दिन का ज्यूडिशियल रिमांड
पूर्व इंस्पेक्टर जगबीर को 14 दिन का ज्यूडिशियल रिमांड
हाई-प्रोफाइलशालीमार जुआ कांड में गिरफ्तार हुए पूर्व इंस्पेक्टर जगबीर सिंह को 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को बुधवार को जज परमिंदर सिंह की अदालत में पेश किया गया। अब आरोपी को 1 अक्टूबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं आरोपी ने अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की है। इस पर 20 सितंबर को सुनवाई होनी है।
यहहै मामला
जगबीरसिंह पर आरोप है कि उसने रिजोर्ट से करोड़ाें रुपए की राशि बरामद की थी। लेकिन सारे पैसों को खुर्द-बुर्द कर दिया गया और एफआईआर में केवल साढ़े सात लाख रुपए ही दिखाए गए। आरोपी पर जांच के बाद केस दर्ज हुआ था और उसी दौरान उसे नौकरी से भी डिसमिस कर दिया गया था। यह जुआ कांड 9 अक्टूबर 2011 को हुआ था। उस समय जगबीर सिंह थाना गेट हकीमां में तैनात था।
जगबीर ही पुलिस पार्टी लेकर शालीमार रिजोर्ट में रेड करने के लिए गया था। इस कांड में शहर के बहुत सारे ऐसे लोग शामिल रहे हैं, जो समाज में खुद को बहुत ही शरीफ और रसूखदार बताते हैं।
लेकिन बदनामी से बचने के लिए इन सभी लोगों ने पुलिस के साथ सांठ-गांठ कर ली थी। इसके अलावा इस कांड में विदेशों से आई बार-बालाएं भी शामिल थी, जिन्हें नहीं पकड़ा गया था।