- Hindi News
- अजीत विद्यालय के स्टूडेंट्स हुए सम्मानित
अजीत विद्यालय के स्टूडेंट्स हुए सम्मानित
अमृतसर |अजीत विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार मैरिट होल्डर और विशेष उपलब्धी प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डीटीओ लवजीत कौर कलसी मुख्यातिथि के रूप में पहुंची। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश हुआ। प्रिंसिपल सुधीर कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। अतिथियों ने इंटरनेशनल खिलाड़ी नवनीत कौर, प्रभजोत कौर और सिमरजोत कौर को पदक देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मैरिट होल्डर मनिंदर कौर, हरसिमरन कौर, सुनायिका, प्रियंका और सुप्रीत कौर को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पार्षद रमा महाजन ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दर्शन सिंह, सुरिंदर शर्मा, अश्विनी कुमार, ठाकुर रविंद्र सिंह, रमन शर्मा, शैलिंद्र सिंह, सुरिंद्र शर्मा, अश्वनी कुमार, ठाकुर रविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।