पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खालसा काॅलेज फॉर वुमन ने मनाया ‘हिंदी दिवस’

खालसा काॅलेज फॉर वुमन ने मनाया ‘हिंदी दिवस’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर |स्थानीय खालसा कालेज फॉर वुमन में ‘हिंदी दिवस’ का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. चंचल बाला और अन्य टीचर्स के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर भाषण, कविता एवं संगीत प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें नेहा तिवारी प्रथम, आरती और काजल दूसरे स्थान पर रहीं। कविता प्रतियोगिता में सोफिया प्रथम स्थान और पलक द्वितीय रहीं। मोनिका ने गीत प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। प्रिंसिपल डॉ. सुखबीर कौर माहल ने हिंदी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हिंदी भाषा के साथ-साथ दूसरी भाषाओं का ज्ञान भी अर्जित करना चाहिए। क्योंकि आज के ग्लोबलाइजेशन में दूसरे देशों में जाने पर भाषा सबसे बड़ा ज्ञान का साधन होता है।