पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा खेलों से जुड़ें और नाम रोशन करें: दिनेश बस्सी

युवा खेलों से जुड़ें और नाम रोशन करें: दिनेश बस्सी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर |मकबूलपुरा स्थित डेरा बाबा मुरादशाह में बुधवार को कुश्ती मुकाबलों का आयोजन करवाया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस के सचिव दिनेश बस्सी मुख्या अतिथि और लाडो पहलवान विशेषातिथि के रूप में शामिल हुए। बस्सी और लाडो ने संयुक्त रूप में कहा कि अखाड़े में पसीना बहाने वाले ये पहलवान अपनी परंपरा के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में खेलों को अपनाएं और अपने मां-बाप और अपना नाम रोशन करें। बस्सी ने विजेता पहलवानों को गुर्ज और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर काला पहलवान, ज्वाला पहलवान, गोपी पहलवान, कालू पहलवान, प्रधान सुरजीत सिंह, फौजी जगीर सिंह, बब्बू सिंह, पमा सिंह, गुरप्रताप ढिल्लों, कंवर मनी, रिषी शर्मा आदि मौजूद थे।