- Hindi News
- कैंट के सदर बाजार में इंस्पेक्टर रमेश कुमार सम्मानित
कैंट के सदर बाजार में इंस्पेक्टर रमेश कुमार सम्मानित
अमृतसर |सदर बाजार कैंट निवासियों ने नशे पर नकेल डालने को लेकर बुधवार को इंस्पेक्टर रमेश कुमार के साथ बैठक की। कमल कनौजिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इंस्पेक्टर ने कहा कि पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख के दिशानिर्देशों पर नशे में रोकथाम लगाई जा रही है ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। इसके बाद कैंट के लोगों ने इंसपेक्टर को सम्मानित किया। इस मौके पर सुभाष कुमार, चंद्रपाल, रामनाथ, मोंटू अरोड़ा, राकेश जोली, नरेश गिल, कमल गिल आिद उपस्थित थे।