- Hindi News
- पौधे लगाओगे तो ही जीवन बचाओगे: रीना जेटली
पौधे लगाओगे तो ही जीवन बचाओगे: रीना जेटली
पौधेकुदरत की देन हैं और मानवीय जीवन में इनका एक अहम रोल है। यह पर्यावरण को भी शुद्ध रखने में बड़े सहायक होते हैं। यह विचार पंजाब स्टेट फॉरेस्ट डिवलेपमेंट कॉरपोरेशन की वाइस चेयरमैन रीना जेटली ने रंजीत एवेन्यू के ई-ब्लॉक में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में पौधारोपण के समय रखे।
उन्होंने बताया जिले में दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से डेढ़ लाख पौधे अलग-अलग समाज सेवी संस्थाओं की मदद से लगाए जा चुके हैं। इस दौरान जिला फॉरेस्ट अधिकारी महाबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रेमी विभाग से पौधे ले सकते हैं और शहर को हर भरा बनाने में सहयोग डाल सकते हैं। इस मौके पर आत्मा सिंह, राजेश गुलाटी, दीपक बब्बर, राजेश कुमार, बृजमोहन शर्मा आदि मौजूद थे।