कश्मीर के लोगों की मदद करें: डाॅ शर्मा
अमृतसर |समाज सेवी संगठन वायस आफ अमृतसर ने कश्मीर में बाढ़ से हुई भारी तबाही से प्रभावित लोगों की मदद की अपील की है। संगठन के डाॅ. राकेश शर्मा, मनदीप सिंह, इंदू अरोड़ा, नीटा मेहरा, शुभी अरोड़ा, श्वेता शर्मा, मानव दीप सिंह ने बताया कि कश्मीर में प्रभावित लोगों की सहायता करना इंसानियत का फर्ज है और इसके लिए हर किसी को आगे आना चाहिए और अपनी समर्था अनुसान सामान मुहैया करके उनकी मदद करनी चाहिए।