- Hindi News
- गोल्डी ने पीड़ित परिवार को बच्ची के इलाज के लिए दिए 20 हजार
गोल्डी ने पीड़ित परिवार को बच्ची के इलाज के लिए दिए 20 हजार
सीनियरअकाली नेता नवदीप गोल्डी और जगरूप सिंह चंदी ने रेप पीड़ित 5 वर्षीय बच्ची के इलाज के लिए 20 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी है। गत दिनों गांव चन्नके में जेल से पेरोल पर छूट कर आए कैदी हरपाल सिंह साहू ने उससे रेप किया था। बच्ची को इलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित परिवार काफी गरीब है और उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। गोल्डी ने कहा कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने खास तौर पर उन्हें इस परिवार की मदद के लिए भेजा है। इस मौके पर अवतार सिंह, राजबीर सिंह, जसविंदर सिंह, हरशदीप सिंह, दीदार सिंह, जुगराज सिंह आदि मौजूद थे।