स्टूडेंट्स ने बनाए अट्रेक्टिव माॅडल
अमृतसर | मानवपब्लिक स्कूल में बुधवार विज्ञान और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए स्कूल के स्टूडेंट्स, उनके अभिभावकों और पारिवारिक सदस्यों ने भाग लिया। प्रिंसिपल रुपिंदर औलख ने बताया कि इस प्रदर्शनी को स्टूडेंट्स ने खुद तैयार है और वेस्ट मटीरियल को रीसाइकिल कर खूबसूरत आकार दिए हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में कुदरती संसाधनों की देखभाल और बचाव आदि के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि यह मॉडल स्टूडेंट्स ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान मसूरी, नैनीताल और देहरादून जैसी जगहों पर जाकर बनाए थे।