पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीफ खालसा दीवान के स्टूडेंट्स से मिला आॅस्ट्रेलियन शिष्टमंडल

चीफ खालसा दीवान के स्टूडेंट्स से मिला आॅस्ट्रेलियन शिष्टमंडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीटीरोड स्थित चीफ खालसा दीवान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से आया चार सदस्यों वाला शिष्टमंडल स्टूडेंट से मिला। इसमें किंग्ज इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के वाइस चांसलर विशेष रूप से पहुंचे। सीकेडी इंस्टीट्यूट में पहुंचने पर एडिशनल ऑनरेरी सेक्रेटरी हरमिंदर सिंह, रमणीक सिंह, डायरेक्टर एजुकेशन डॉ. धर्मवीर सिंह और प्रिंसिपल डॉ. एचएस संधू ने फूलों के गुलदस्ते देकर शिष्टमंडल का स्वागत किया। इसके बाद शिष्टमंडल के सभी सदस्य स्टूडेंट से मिले और उन्हें आस्ट्रेलिया में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी करने के तरीकों के बारे जानकारी दी।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपना भविष्य सवारने के लिए स्टूडेंट को निमंत्रण दिया। इस मौके पर कमलप्रीत अरोड़ा, हरजिंदर सिंह मरवाहा, अमरजीत सिंह मक्कड़ आदि मौजूद थे।